सूत्रों के मुताबिक जोगी के भरोसे तीन बार मुख्यमंत्री बने रमन सिंह':CM भूपेश बघेल बोले- ऐसा बार-बार नहीं होता, कांग्रेस पहले से एकजुट
सीएम की BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सलाह:भूपेश बघेल बोले- अपने प्रदेश अध्यक्ष का मान रखें
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सलाह देते हुए कहा कि वो अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का मान रखें और बिलासपुर में जो फ्लाइट बंद की गई है उसे फिर से उड़ान योजना के तहत शुरू करें। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए रेगुलर ट्रेन चले इसको सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपनी पार्टी में कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं। पहले अपनी पार्टी ठीक कर लें, फिर बिलासपुर संभाग की सीटों पर कब्जा करने की बात कहना।शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व पीसीसी प्रभारी कुमारी सेलजा,उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने बिलासपुर जिले के अलग-अलग बूथों में जाकर बूथ चलो अभियान की शुरूआत की। खुद मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर विधानसभा के पांच बूथों में जाकर पदाधिकारियों से चर्चा की और उन्हें विधानसभा चुनाव की तैयारियों के टिप्स दिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद गृह मंत्री अमित शाह आए। अभी अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। भाजपा के सभी दिग्गज आ रहे हैं। बिलासपुर संभाग की सीटों पर कब्जा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपनी पार्टी में कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं। कभी धरमलाल कौशिक तो कभी नारायण चंदेल। तो विष्णु देव साय और अरूण साव आपस में कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं। पहले अपनी पार्टी ठीक कर लें फिर विधानसभा की सीटों पर कब्जा करेंगे।
कार्यकर्ताओं को सभी जानकारी होना चाहिए
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि सभी पदाधिकारी व नेताओं को कांग्रेस के इतिहास की जानकारी होना चाहिए। यूपीए सरकार और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपब्लधियों की जानकारी भी होना चाहिए। इसके के साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार की नाकामी और अफवाह फैलाने की योजनाओं की जानकारी उन्हें होना चाहिए।