छत्तीसगढ़ प्रदेश कुम्हार समाज संघ के युवा पदाधिकारियों द्वारा वृहद रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने हेतू कर रहे हैं प्रेरित
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान एक पेड़ मां के नाम को सफल बनाने हेतु
छत्तीसगढ़ प्रदेश चक्रधारी कुम्हार समाज संघ के युवा सामने आते हुए युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम चक्रधारी उपाध्यक्ष,रजीत चक्रधारी के तत्वावधान में एक सुंदर पहल किया जा रहा जिसके तहत बागबाहरा स्थित कुम्हार समाज द्वारा नवनिर्मित सामाजिक भवन निर्माण कार्य प्रगतिशील है जिसमें बचे हुए आरक्षित भूमि पर वृहद रूप से पौधारोपण कर पेड़ बचाने संकल्प लेने के साथ पर्यावरण संरक्षण करने प्रेरित कर रहे हैं, युवाओं द्वारा किए जा रहे अनुकरणीय पहल को देखते हुए समाज के प्रमुख भी सामने आये है जिसमें प्रदेश कुम्हार समाज के अध्यक्ष श्री रामेश्वर चक्रधारी, महासमुंद जिला अध्यक्ष मोरध्वज चक्रधारी, केन्द्रीय उपाध्यक्ष पवन चक्रधारी, ब्लाक अध्यक्ष, दयालाल चक्रधारी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष खूशबू चक्रधारी प्रदेश कुम्हार समाज के मिडिया प्रभारी डमरु चक्रधारी ने उक्त कार्य को सराहना करते हुए सफल बनाने हेतु साथ मिलकर वृहद रूप से अनेक प्रकार के फलदार पौधा को रोपित करने में सहयोग प्रदान किये हैं और सभी सामाजिक बंधुओं को वृक्षारोपण सहित पर्यावरण संरक्षण करने हेतू प्रेरित कर रहे हैं।