रीपा योजना में गड़बड़ी: तीन पंचायत सचिव निलंबित
तीन जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस
📍 रायपुर, छत्तीसगढ़ | 29 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी रीपा योजना में सामने आई अनियमितताओं के चलते शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शासन स्तर पर हुई जांच के बाद रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है, वहीं तीन तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जांच में भंडार क्रय नियमों की अनदेखी, बिना तकनीकी परीक्षण के मशीनें खरीदना और देय राशि का टुकड़ों में भुगतान जैसी गंभीर गड़बड़ियां उजागर हुईं। यह कार्रवाई पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराई गई जांच के आधार पर की गई है।
निलंबित पंचायत सचिव:
1. शंकर साहू – ग्राम पंचायत बिरकोनी, जनपद पंचायत महासमुंद
2. खिलेश्वर ध्रुव – ग्राम पंचायत गिर्रा, जनपद पंचायत पलारी (बलौदाबाजार-भाटापारा)
3. टीकाराम निराला – ग्राम पंचायत लटुआ, जनपद पंचायत बलौदाबाजार
इन पर भंडार क्रय नियमों के उल्लंघन, बिना परीक्षण मशीनें खरीदने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं।
कारण बताओ नोटिस जारी अधिकारी:
1. रोहित नायक – तत्कालीन सीईओ, जनपद पंचायत पलारी
2. रवि कुमार – तत्कालीन सीईओ, जनपद पंचायत बलौदाबाजार
3. लिखत सुल्ताना – तत्कालीन सीईओ, जनपद पंचायत महासमुंद
संभागायुक्त ने इन अधिकारियों से नियत अवधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। यदि उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया, तो आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है और रीपा योजना की पारदर्शिता व निगरानी पर सवाल खड़े किए हैं।





0 टिप्पणियाँ