नन्हीं परी पल्लवी साहू का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

पलारी (बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़), 7 जुलाई 2025:

पलारी नगर की बघेल कॉलोनी निवासी और जीनियस हाइट्स स्कूल में नर्सरी की छात्रा नन्हीं पल्लवी साहू का जन्मदिन सोमवार को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।


सुबह 10 बजे स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती भाग्यश्री साहू, श्री चंदन साहू, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में पल्लवी साहू और बरखा साहू (कक्षा एलकेजी/बी) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय की ओर से उन्हें "हैप्पी बर्थडे प्रमाण पत्र" भी प्रदान किया गया।

शाम 8 बजे पल्लवी के निवास स्थान बघेल कॉलोनी में पारिवारिक व सामाजिक स्तर पर केक काटकर जन्मदिन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीयजन, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पल्लवी को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।

पल्लवी के माता-पिता तुलसी साहू व सुनीता साहू ने बताया कि उनकी बेटी अब तीन वर्ष की हो चुकी है और यह दिन परिवार के लिए अत्यंत खास होता है, जिसे हर साल विशेष रूप से मनाया जाता है।

समारोह में विशेष उपस्थिति रही: सुमन पटेल, प्रभा देवांगन, विभा चंद्राकर, गोदावरी साहू, वैभवी देवांगन, लक्ष्मी वर्मा, दशोदा चंद्राकर, शैल ध्रुव, पूर्णिमा चंद्राकर, कांति साहू, सरस्वती साहू, अंजली, रेणुका वर्मा, ममता, कुमारी धुरंदर।

वहीं शिक्षकों में सत्येन पटेल, डिकेश चंद्राकर, लुकेशन देवांगन, वेदप्रकाश साहू, दीनबंधु वर्मा और पुकेश यादव उपस्थित रहे।

रिश्तेदारों में प्रताप साहू, जगदीश साहू, जागेश्वर साहू सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।


कार्यक्रम में बच्चों की मुस्कान और परिजनों के स्नेह ने इस दिन को और भी यादगार बना दिया।