बोस्टन अमेरिका के वैश्विक विधायी सम्मेलन में शामिल हुए कसडोल विधायक संदीप साहू




कसडोल विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है की कसडोल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मान.श्री संदीप साहू जी बोस्टन अमेरिका में दिनांक 04 से 07 अगस्त में तक आयोजित वैश्विक विधायी सम्मेलन में आज प्रथम दिवस में शामिल होकर कसडोल विधानसभा और छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यह पहला अवसर है जब भारत को किसी लोकतांत्रिक मंच पर भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिला है। संदीप साहू जी ने सम्मेलन  के पहले दिन का अनुभव साझा करते हुए कहा की यह मेरा सौभाग्य है की मैं कसडोल विधानसभा क्षेत्र की 3 लाख जनता का प्रतिनिधि के रूप में यहां शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा की यहां की अच्छी परंपराओं को लेकर  अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में लाने का भरपूर प्रयास करूंगा।