विकासखंड पलारी के अंतर्गत ग्राम मोहगांव से बोल बम यात्रा पर निकले 30 से 36 श्रद्धालु कांवरियों का जत्था भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर भगवान शिव के दर्शन व जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने पहले चिंगरोधबम्हनी स्थित महादेव मंदिरों में जल अर्पित किया। इसके पश्चात लगभग 35 से 40 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय कर कांवरियों ने ऐतिहासिक धार्मिक तीर्थ स्थल सिरपुर स्थित श्री गंधेश्वर महादेव में जलाभिषेक किया।
पूरी यात्रा के दौरान कांवरियों ने "बोल बम" के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जलाभिषेक के उपरांत कांवरियों ने गांव लौटकर मंदिर में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और फिर मोहल्ले-मोहल्ले में भ्रमण कर बोल बम के जयघोषों के साथ वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। अंत में सभी कांवरियों को एक-एक कर घर पहुंचाया गया। जिसमे देर रात करीब 5 बजे से 8:30 बजे तक बज गया गांव के माताओं बहनों लोग भी कांवरिया लोगों को भी पूजा अर्चना कर श्रीफल से भेज भी किया गया वेशभूषा में सजे कांवरिया लोग सुंदर प्रतीत भी हो रहा था
इस धार्मिक यात्रा में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। कांवरियों की सेवा व स्वागत में गांव के युवाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह यात्रा न केवल भक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि सामूहिक एकता और उत्साह का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
0 टिप्पणियाँ