टेकारी विद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दो बालिकाओं का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता हेतु चयन
टेकारी, 20 अगस्त 2025।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेकारी में विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के 14, 17 एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। टेकारी विद्यालय मे हुए प्रतियोगिता में सृजन विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
हमारे विद्यालय की बालिकाओं ने गर्व का अवसर प्रदान किया। कक्षा 10 की पलक साहू ने U-17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 11 की निहालिका साहू ने U-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। इन दोनों बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता, कोटा रायपुर के लिए हुआ है। विद्यालय परिवार ने इनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा बालिका वर्ग से नारायणी साहू एवं पूजा साहू तथा बालक वर्ग से भूपेंद्र लोधी, तुषार कोसले, लक्की अजगर, प्रियांशु चंद्राकर और कोमल साहू ने दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद एवं ऊंची कूद में सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
चयनित खिलाड़ियों को शालेय विकास समिति के संरक्षक लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर, सहसचिव सतीश सोनकर, संस्था की प्राचार्य यशोदा योगी, उपप्राचार्य भारती वर्मा, प्रधान पाठक सोहागा देवांगन, खेल शिक्षक हंसराज जलक्षत्री एवं समस्त शिक्षक वृंद ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
📌 विद्यालय परिवार को आशा है कि चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।





0 टिप्पणियाँ