*प्रेस ज्ञापित*
*गुरु माता मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर प्रित लाल कुर्रे बने डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष*
*संगठन में नई ऊर्जा और उम्मीद की लहर*
बलौदाबाजार, 11 अगस्त 2025 – डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बलौदाबाजार जिले के ग्राम तेलासी निवासी प्रित लाल कुर्रे को प्रदेश अध्यक्ष (स्टेट प्रेसिडेंट) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन के लिए केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में समाज सेवा, जागरूकता और एकता के अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा का प्रतीक है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार और राष्ट्रीय महासचिव सूरज कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि प्रित लाल कुर्रे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को आधार बनाकर, वंचित, पिछड़े और शोषित वर्ग की आवाज को और बुलंद करेंगे। उनके नेतृत्व में संगठन न केवल सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश फैलाएगा, बल्कि हर स्तर पर सामाजिक न्याय की अलख भी जगाएगा।
नियुक्ति पत्र में स्पष्ट रूप से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि प्रित लाल कुर्रे अपने कार्यकाल के दौरान संगठन विरोधी एवं संविधान विरोधी गतिविधियों से दूर रहेंगे और प्राथमिक सदस्यता के सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि प्रित लाल कुर्रे का यह दायित्व केवल एक साल या कार्यकाल की सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर वर्ष उनके प्रयासों से समाज में नई आशा, नई ऊर्जा और बदलाव की एक सतत धारा बहती रहेगी।
केंद्रीय कार्यालय मार्टिन पुरवा, हजरतगंज, लखनऊ से जारी आदेश की प्रति प्रदेश एवं केंद्रीय कार्यालयों को भेजी गई है। संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रित लाल कुर्रे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
0 टिप्पणियाँ