संवाददाता एस. कुमार डौंडीलोहारा। 

चलती बस में ड्राइवर हुआ बेहोश बस पेड़ से टकराई


 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में यात्री बस पेड़ से टकरा गई। इस घटना में ड्राइवर सहित 5 यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से गुंडरदेही अस्पताल ले जाया गया। बस पायल बस सर्विस की बतायी जा रही है।


बस रविवार शाम 4.45 बजे दल्लीराजहरा से दुर्ग जा रही थी। बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर सिकोसा के पास बस का ड्राइवर अचनाक बेहोश हो गया। स्थिति को देखते हुए कंडक्टर ने तुरंत ब्रेक लगाया, जहां बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बस पेड़ से टकराने पर एक बड़ा हादसा टल गया। घायलों को 108 एंबुलेंस से गुंडरदेही अस्पताल लाया गया।


घायलों में बस ड्राइवर गुंडरदेही निवासी गिरधारी निर्मलकर 40 वर्ष और डौंडी के पटेली से ग्वालियर जा रहे यात्री अनिल शर्मा 45 वर्ष शामिल हैं। तीन अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर पहुंचा दिया गया है।


हमारे संवाददाता एस. कुमार ने बताया कि दल्लीराजहरा से दुर्ग जा रही पायल बस सर्विस रविवार शाम 4.45 बजे बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर सिकोसा के पास हादसे का शिकार हुई। तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जो प्राथमिक इलाज के बाद घर लौट गए हैं। बीपी, शुगर या अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी वजह से भी ऐसी स्थिति हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है। बस में सामने बैठे यात्री वीरेंद्र साहू ने बताया कि ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया। हादसे के बाद जब यात्रियों ने उसे बाहर निकाला, तब भी वह बेहोश था।