राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन — सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस विभाग की पहल

बलौदाबाजार, 30 अक्टूबर 2025।

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन जिले के तीनों पुलिस अनुभागों — बलौदाबाजार, भाटापारा एवं कसडोल — में दिनांक 31 अक्टूबर 2025, प्रातः 7:00 बजे से किया जाएगा।

जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखना, जनमानस में एकता की भावना को प्रबल करना एवं अपराध व नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में जनजागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है —

👉 एकता दौड़ (Run for Unity) –

बलौदाबाजार: अंबेडकर चौक से पुलिस लाइन ग्राउंड तक

भाटापारा: भाटापारा मॉल से पीडब्लूडी रेस्ट हाउस तक

कसडोल: गुरु घासीदास चौक – बाजार चौक – गुरु घासीदास चौक

दौड़ के उपरांत सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय एकता, साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं नशामुक्ति पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।

जिला पुलिस ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकता, शांति एवं समरसता का संदेश दें।