छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी कल्याण महासंघ द्वारा छठ पर्व पर जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन
भिलाई (दुर्ग), छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी कल्याण महासंघ द्वारा छठ पर्व के पावन अवसर पर समाजसेवा और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। महासंघ की ओर से भिलाई स्टील प्लांट सेक्टर-2 स्थित छठ तालाब में आज सुबह 4 बजे से 8:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, फल एवं पानी का निःशुल्क वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य में छोटू रजक (मीडिया प्रभारी) की विशेष भूमिका रही। उनके पहल और मार्गदर्शन में यह जनकल्याणकारी महादान संपन्न हुआ। रजक समाज लगातार ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता आ रहा है। समाज द्वारा समय-समय पर महापुरुषों की जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य जनजागरूकता अभियान भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे सर्व समाज में एकता और जागरूकता का संदेश फैल रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग देने वालों में
प्रभुनाथ बैठा (राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक),
मनोज चौधरी (व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष),
मोतीलाल बैठा (व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष),
रामप्रवेश बैठा (सचिव),
संतोष कुमार (उपाध्यक्ष),
मछंदर प्रसाद (सह सचिव),
ओमप्रकाश रजक (मुख्य संरक्षक),
लाल बाबू बैठा (सह कोषाध्यक्ष),
छोटू रजक (मीडिया प्रभारी),
प्रेम कन्नौजिया (संगठन मंत्री),
प्रकाश कन्नौजिया (सलाहकार),
प्रदीप सागर (खेल प्रभारी),
रामछबिला (सांस्कृतिक प्रभारी),
सखिचंद रजक (संरक्षक),
सुग्रीव प्रसाद, सुनील कुमार रजक (खुर्सीपार), रंजीत कुमार (रिसाली), शिवनाथ रजक (चरोदा), बी.डी. प्रसाद, राजन बैठा, सतेंद्र रजक, रविन्द्र रजक, विमल रजक, जितेंद्र रजक, अमरजीत रामदेव रजक, विजय रजक, मुकेश राम सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
महिला विंग से मंजू बैठा, लक्ष्मी रजक, कांति देवी, नीलम देवी रजक, रेशम कन्नौजे, पूनम कन्नौजिया एवं अन्य बहनों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संत गाडगे मिशन युवा टीम से सुमित बैठा, ऋतिक बैठा, बजरंगी रजक, आकाश कन्नौजिया, विकास कन्नौजिया, अभिषेक कन्नौजिया, अमित कन्नौजिया, राहुल रजक, रहित रजक, प्रकाश कन्नौजिया, राम रजक, साईं रजक, निधि कन्नौजिया, सोनी कन्नौजिया, रुक्मणि रजक, मीना, पूर्णिमा, लक्ष्मी बाग, वंदन, आरती सहित कई युवाओं ने सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक योगदान दिया।
रजक समाज के इस पहल की स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की और इसे समाजसेवा की एक मिसाल बताया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आगे भी इसी तरह के जनहित कार्य एवं सामाजिक गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जाएंगी, ताकि समाज में सहयोग और समरसता की भावना को और मजबूती मिले।





0 टिप्पणियाँ