● *हेलमेट जोन में हेलमेट पहने बिना, दोपहिया वाहन चलाने वाले आरक्षक पर की गई चालानी कार्रवाई* 

● *आरक्षक गणपत लहरे हेलमेट जोन में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालन करते हुए पाया गया* 

● *डोटोपार बाईपास चौक एवं सकरी बाईपास हेलमेट जोन किया गया है घोषित, जिसमें बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों पर की जा रही है, लगातार कार्यवाही*


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में समुचित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु बलौदाबाजार यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं समुचित यातायात व्यवस्था हेतु *बलौदाबाजार नगर में प्रवेश करने वाले दो प्रमुख चौक डोटोपार बाईपास चौक एवं सकरी बायपास चौक को हेलमेट जोन घोषित किया* गया है, जिसमें बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *आज दिनांक 25.10.2025 को दोपहर 02:00 बजे लगभग डोटोपार चौक हेलमेट जोन से बिना हेलमेट पहने, मोटरसाइकिल चलाने वाले आरक्षक क्र 698 गणपत लहरे वर्तमान तैनाती थाना भाटापारा ग्रामीण के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई* है। आरक्षण गणपत लहरे डोटोपार चौक हेलमेट जोन में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालन कर रहा था, जिसके विरुद्ध यह चालानी कार्रवाई की गई है। *हेलमेट जोन में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।*