भारतीय जनता पार्टी मंडल रोहांसी में SIR मतदाता पुनर्निरीक्षण को लेकर बैठक सम्पन्न
पलारी। भारतीय जनता पार्टी मंडल रोहांसी में SIR मतदाता पुनर्निरीक्षण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक साहू भवन में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री माननीय जयंती पटेल, भाजपा जिला महामंत्री माननीय विजय यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष माननीय नद कुमार वर्मा तथा मंडल अध्यक्ष माननीय विजय कोसले उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने SIR मतदाता पुनर्निरीक्षण की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
बैठक में मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ BAL-2 पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।








0 टिप्पणियाँ