थाना लवन क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत, एक घायल
लवन। थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक और घरेलू गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा कुछ ही देर पहले, लगभग 15 मिनट पूर्व घटित हुआ।
हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए कसडोल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित कसडोल की ओर निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना लवन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही ट्रक चालक की तलाश और वाहन को पकड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।





0 टिप्पणियाँ