//प्रेस नोट//

*थाना सिटी कोतवाली*

दिनांक 13.02.2026 


अंबुजा सीमेंट संयंत्र रवान में चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

● *आरोपियों द्वारा संयंत्र से लोहे के राड, केबल वायर आदि सामानों की, की गई थी चोरी* 

● *थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लोहे का सामान एवं केबल वायर किया गया जप्त* 


प्रार्थी अनूप पटेल निवासी अंबुजा सीमेंट रवान सिक्योरिटी बैरक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.02.2026 के करीबन 02:00 बजे *संयंत्र के क्लींकर सिईलो एरिया में अज्ञात आरोपियों द्वारा प्लांट से लोहे का राड, केबल वायर एवं अन्य सामानों को चोरी कर संयंत्र के बाउंड्री के उसे पर फेंका जा रहा था*। प्रार्थी द्वारा जब आवाज लगाया गया तो आरोपी वहां से भाग गए। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 127/2026 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच में विवेचना कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना पर आरोपी भूपेंद्र कुमार मांडले एवं विधि से संघर्षरत एक बालक को हिरासत में लिया* गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर संयंत्र अंदर दाखिल होकर चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर संयंत्र से चोरी किया हुआ लोहे का सामान एवं केबल वायर जप्त किया गया है। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 12.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।


आरोपियों के नाम 

1. भूपेंद्र कुमार मांडले उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण 

2. विधि से संघर्षरत एक बालक