एएनटीएफ यूनिट मेरठ: 11 लाख की अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 


हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र से टीम ने दबोचा 


चार किलो 500 ग्राम अवैध चरस, नेपाली नागिरकता प्रमाण पत्र, एक मोबाइल फोन व 1,500 रुपए की नकदी बरामद 


ए अहमद सौदागर 


लखनऊ। यूपी की एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने काफी दिनों से अवैध मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त एक नेपाली तस्कर को बुधवार को पिलखुवा पुलिस के सहयोग से हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को पकड़े गए आरोपी के पास से चार किलो 500 ग्राम अवैध चरस, एक नेपाली नागिरकता प्रमाण पत्र, एक मोबाइल फोन, दस रुपए नेपाली व 1,500 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक लोकेंद्र कुमार की टीम ने बुधवार हापुड़ जिले के पिलखुवा पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर नेपाल देश के डोगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित छेडेदह निवासी प्रेम बहादुर रावत को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक लोकेंद्र कुमार के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह इस अवैध चरस नेपाल से खरीदकर यहां लाकर गाजियाबाद व एनसीआर इलाके में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है। एएनटीएफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से चार किलो 500 ग्राम अवैध चरस, एक नेपाली नागिरकता प्रमाण पत्र, एक मोबाइल फोन, दस रुपए नेपाली व 1,500 रुपए की नकदी बरामद हुई है। उपनिरीक्षक का कहना है कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है।