तिलक नगर शासकीय स्कूल में 25 लाख की लागत से निर्मित नवीन शेड का लोकार्पण विधायक राजेश मूणत ने कम्प्यूटर हेतु 5 लाख की घोषणा, मेधावी छात्रा को स्कूटी देने का ऐलान
तिलक वार्ड क्रमांक-18 स्थित तिलक नगर शासकीय स्कूल, गुढ़ियारी में अधोसंरचना मद अंतर्गत 25 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित नवीन शेड का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों को वर्षा एवं गर्मी से सुरक्षा की अनुपम सौगात मिली।
कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, जोन-1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन-8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद श्री सोहन लाल साहू, श्री राजेश देवांगन, श्री अमन सिंह ठाकुर, शाला समिति अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, स्कूल प्राचार्य, पूर्व पार्षद श्री पुरुषोत्तम देवांगन, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन-1 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मंच से विद्यार्थियों से सीधे उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों की मांग पर उन्होंने स्कूल में कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु विधायक निधि से 5 लाख रुपये की स्वेच्छानुदान राशि से कम्प्यूटर क्रय करने की घोषणा की।
विधायक श्री मूणत ने यह भी घोषणा की कि बोर्ड परीक्षा में स्कूल की जो बालिका छात्रा मेरिट सूची में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करेगी, उसे वे स्कूटी प्रदान करेंगे।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि तिलक नगर शासकीय स्कूल में नवीन शेड की सौगात विधायक श्री राजेश मूणत की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने तथा श्रेष्ठ नागरिक बनने का आह्वान किया।
नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि रायपुर पश्चिम क्षेत्र में शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने हेतु विधायक श्री राजेश मूणत निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बेहतर परिणाम लाने और शिक्षकों से समर्पित भाव से शिक्षण कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू एवं पार्षद श्री सोहन लाल साहू ने भी संबोधन दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री राजेश मूणत एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (मोर जमीन-मोर मकान घटक) अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण प्रारंभ करने हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र सभापति, जोन अध्यक्षों एवं पार्षदों की उपस्थिति में ससम्मान प्रदान किए।

.jpeg)




0 टिप्पणियाँ