AI समिट 2026 में हंगामा: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, इंडो-यूएस ट्रेड डील का विरोध; BJP बोली- ‘कांग्रेस के लिए AI यानी एंटी-इंडिया’
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे प्रतिष्ठित AI Impact Summit 2026 में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करने पहुंच गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस वैश्विक मंच पर ‘इंडो-यूएस ट्रेड डील’ के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
4-5 प्रदर्शनकारी हिरासत में, पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया। पुलिस के अनुसार मौके से 4 से 5 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर कैसे पहुंचे और क्या उनके पास वैध ‘पास’ या ‘QR कोड’ था। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के संबंध में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
BJP का तीखा हमला: ‘यह एंटी-नेशनल कांग्रेस है’
इस विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए AI का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एस्पिरेशनल इंडिया नहीं, बल्कि ‘एंटी-इंडिया’ (Anti-India) है। यह INC नहीं, बल्कि ANC यानी एंटी-नेशनल कांग्रेस है।





0 टिप्पणियाँ