गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, मानवतावाद और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
भारतीय जनता पार्टी मंडल रोहांसी द्वारा मानवतावाद के अनन्य उपासक, महान समाज सुधारक, दार्शनिक, कवि एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने गुरु रविदास जी को शत-शत नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। सामाजिक सौहार्द, सद्भाव और समानता का जो संदेश उन्होंने दिया, वह वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने मानवता के पथ पर चलने, भेदभाव मिटाने और प्रेम व करुणा को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।
जयंती समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहांसी श्री विजय कोशले, महामंत्री मोहन साहू, उपाध्यक्ष चूडामणी साहू, प्राधिकृत अधिकारी मुन्ना यादव, डॉ. राजकुमार वर्मा, पार्षद लखन यादव, बुधारू साहू, पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर बघेल, युवा नेता कौशल साहू, जगत राजू सेन, हेमकिशन साहू, खेदू राम घृतलहरे, पिला राम, मेघनाथ, शिवकुमार, बाला राम, तृशा कौशिक, मनीष कौशिक, तरुण, ओमप्रकाश, जाधव, किशन कौशिक, चेतन कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने, समाज में समरसता बनाए रखने और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।






0 टिप्पणियाँ