विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदेश स्तरीय ऐतिहासिक जन जागरूकता कार्यक्रम -- चितरंजन पर्वत
रायपुर/ भिलाई आज दिनांक 12/ 6/ 2026 दिन गुरुवार को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा काफी हाउस भिलाई में प्रादेशिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत, प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेश चौधरी विशेष वक्ता के रूप में मौजूद रहे, बैठक का उद्देश्य प्रदेश स्तरीय उपभोक्ता जागरूकता महाभियान कार्यक्रम करना है। कार्यक्रम करने सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी जिलों के जिला अध्यक्ष ने सहमति दी |
जागरूकता महाभियान कार्यक्रम रायपु र में रखा जाएगा। सर्वसम्मति से कार्यक्रम संयोजक शैलेश चौधरी एवं 6 सहसंयोजक बनाए गए, जो समस्त गतिविधियों को संचालित कर सफल बनाने एवं टीम बनाकर कार्य करेंगे ।
कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ , माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय खाद्य मंत्री, माननीय न्यायाधीश हाईकोर्ट बिलासपुर, माननीय न्यायाधीश राज्य उपभोक्ता फोरम रायपुर, माननीय सांसद रायपुर, माननीय सांसद राजनंदगांव माननीय उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मौजूद रहेंगे |
कार्यक्रम में सदस्यों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने सभी विभागों का स्टॉल लगाए जाएंगे ।नापतोल विभाग, औषधि प्रशासन विभाग, बीमा विभाग, बैंकिंग, भारतीय मानक ब्यूरो, पेट्रोलियम, विभाग कृषि विभाग, भारत संचार निगम, खाद्य विभाग एवं अन्य विभागों के एम डी द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए वक्ता मौजूद रहेंगे, बतौर अतिथि विभाग के प्रमुख रहेंगे | रायपुर रेलवे डिवीजन DRM सर एवं ADRM सर भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता, समाजसेवी, महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा । द्वितीय दिवस उपभोक्ता जागरूकता एवं यातायात जागरूकता का कार्यक्रम होगा साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। रायपुर शहर के कृषि विश्वविद्यालय के कृषि सभागार ऑडिटोरियम में प्रोग्राम का आयोजन होगा । जिसमें अतिथि माननीय कुलपति कृषि विश्वविद्यालय भी मौजूद रहेंगे ।
संगठन की ओर से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री हरिशंकर शुक्ला जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे उनके साथ प्रदेश प्रभारी श्री वी .के पांडे जी रहेंगे |
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा जी ने मिलकर कार्य करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने सुझाव भी प्राप्त किया सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई एवं सहयोग हेतु पत्र जारी किया गया |
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री लोकेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती माला देशमुख,
प्रदेश सचिव श्रीमती आशा हरदेल, प्रदेश विधि प्रमुख घनश्याम सिंघिया, प्रदेश सचिव टिकेंद्र साहू, बालोद जिला अध्यक्ष नरेंद्र जनबंधु राजनांदगांव जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा ,रायगढ़ जिला अध्यक्ष वासुदेव यादव, रायपुर जिला अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, दुर्ग जिला अध्यक्ष एम आर पाटिल प्रदेश संगठन सचिव चंद्रशेखर यादव, प्रदेश मीडिया इंचार्ज नीरज गोस्वामी, संजय वर्मा खैरागढ़ जिला अध्यक्ष, कवर्धा जिला अध्यक्ष दिनेश जी, नरसिंह राव रायगढ़, श्रीमती रजमती नायक रायगढ़ , प्रीत लाल कुर्रे रायपुर सहसचिव विनोद मिश्रा जी ,अजय अग्रवाल जी, राजेश डेविड जी दल्ली राजहरा तेजेश्वर जी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ