सरसीवा थाना मे कार्यवाही नही होने पर पीड़ित पक्ष ने कि पुलिस अधीक्षक से न्याय कि गुहार


सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सरसीवा थाना अंतर्गत आने वाले टाटा निवासी  रोहित कुमार साहू एवं चालक धानेश्वर साहू, अपने हाइवा मे  20/02/2026 समय लगभग रात्रि 12 से 12:30 बजे  ढोटमा रेत खदान (रियलिटी) से रेत भरकर वापस आ रहे थे। तभी सरसीवां पेंड्रावन चौक पर नारायण साहू पिता घनश्याम साहू, उमा साहू पिता खगेश साहू , सामू केशरवानी, मनोज कुर्रे , गोलू साहू, एवं अन्य 12 से 13 लोगों उनका वाहन को सामने आकर रोका । गाड़ी रोककर देखने पर  नारायण साहू एवं उमाशंकर साहू सहित 3-4 लोगों के हाथ में धारदार तलवार जैसे हथियार और कुछ लोगों  के हाथो में बेल्ट एवं डंडे थे जिससे वे हाथ घुसा, बेल्ट एवं डंडे से उन्हे मारने लगे। नारायण साहू ने गाड़ी में चढ़कर चाबी निकाल लिया और रोहित कुमार साहू के दोनों जेब से ₹1,50,000 (एक लाख पचास हजार रुपये) निकाला । उसके बाद उन्होने अपनी दो पहिया वाहन (प्लेटिना) को हाइवा  वाहन के सामने खड़ा कर निचे धक्का देकर लोगो के द्वारा तोड़ फोड़ किया एवं जानबूझकर हाइवा के नीचे अपने प्लेटिना वाहन को डाल दिया, जिससे गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। सभी  आरोपी द्वारा गंदी-गंदी गालियां देते हुए रोहित साहू व चालक को कह रहे थे कि तुम्हे जान से मार  देंगे। उन्होंने पीड़ितों को बुरी तरह से मारा एवं  पीटा। दोनों डर कर अपनी जान बचाकर बस्ती की तरफ भागे। रोहित साहू अपने बड़े भाई रामकुमार साहू को मोबाइल से घटना कि सुचना दिया  उसके भाई के साथ जाकर थाना मे सूचना देने के बाद थाने के वाहन से थाना के सिपाही के साथ बाजार चौक सरसीवा में  लाया गया । यह घटना पुर्व मे रोहित साहू के बड़े भाई रामकुमार साहू के साथ भी 3-4 बार हो चुका है, जिसकी शिकायत उनके द्वारा थाना सरसीवां में लिखित आवेदन दिया गया था उक्त सुचना को  थाना सरसीवां में थाना प्रभारी को दिया जिसकी सुनवाई नहीं किये जाने तथा  थाना प्रभारी द्वारा यह बोला गया है कि छोटा केश बना कर इस घटना को टाल दुगा कहा गया इस पर  पीड़ित रोहित साहू द्वारा आरोप लगाया गया तथा चोट लगने पर मु आवजा भी कराया गया था परन्तु अभी तक इस घटना पर कार्यवाही नही होने पर पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस अधीक्षक  कार्यालय पहुंचकर न्यान कि गुहार लगाये ।