*वटगन महाविद्यालय में एड्स जागरुकता कार्यक्रम एवं विजय दिवस में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन*
शासकीय नवीन महाविद्यालय वटगन में श्री अर्पित तिवारी, उप संचालक- मेरा भारत केंद्र रायपुर के तत्वाधान में "एड्स जागरूकता कार्यक्रम" एवं विजय दिवस का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में छात्रों के बीच 'ड्रॉइंग पोस्टर प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, एड्स जागरूकता में देवा वर्मा, तोमेश्वर पटेल, चंदन वर्मा, मुकेश, रोशन तथा सुखसागर प्रथम स्थान प्राप्त किया, नेहा बघेल, वंदना, निशा द्वितीय स्थान तथा यशस्वी मांडले और विद्या मांडले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, एवं विजय दिवस पोस्टर प्रतियोगिता में पुरुषोत्तम प्रथम स्थान, रेशमी बंजारे, खुशब कौशले, तूलेश्वरी पटेल एवं अनीता बंजारे द्वितीय स्थान तथा महेंद्र कुमार हस्ती, नानक साहू, लोकेश चंद्राकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जीते हुए प्रतिभागियों को प्राचार्य चंद्रकांत जलहरे तथा राम प्रकाश जोशी (सहायक प्राध्यापक एवं NSS अधिकारी) द्वारा मोमेंटो (शील्ड) व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार वर्मा (सहायक प्राध्यापक), प्रवीण सिंह पैकरा (सहायक प्राध्यापक), डॉ. नोहर सिंह, उमेश कुमार श्रीवास, पुष्पा वर्मा, शुभम भारद्वाज, लीमेश वर्मा, पूजा कंवर आदि उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ