भवानीपुर खपरी मार्ग पर खेत में घायल स्थिति में मिला युवक, 

भवानीपुर, पुलिस थाना गिधपुरी अंतर्गत खपरी भवानीपुर के बीच मैं रोड के पास खेत में मोटर साइकिल सवार डायमंड ध्रुव 21 वर्ष पिता पवन ध्रुव ग्राम भवानीपुर निवासी घायल स्थिति में खेत पर मिला जिसकी जानकारी राहगीरों ने जब युवक को खेत में पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन बेटे को बेहोशी की हालत में तुरंत पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बद उसे मृत घोषित कर दिया डायमंड की निधन की खबर सुनते ही परिवार व क्षेत्र में खलबली मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस थाना गिधपुरी थाना प्रभारी संदीप बंजारे ने बतलाया कि डायमंड ध्रुव  अपने माता को लेकर बैंक गया था। बैंक में माता को छोड़ने के बाद वह अकेले ही बाइक से अपने गांव भवानीपुर वापस लौट रहा था। इसी दौरान खपरी और भवानीपुर के खेत में पड़ा हुआ नजर आया परिजन की सूचना पर तत्काल पुलिस थाना गिधपुरी को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पलरी रवाना किया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत्यु घोषित करने के पश्चात उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस इस घटना के बारे में छानबीन कर रही है कि यह घटना कैसा घटित हुआ है संदर्भ में थाना प्रभारी ने कहा इस घटना में कार्यवाही को लेकर टीम गठित कर दी गई है जल्द से जल्द घटना का कारण स्पष्ट हो जाएगा।