पुलिस थाना गिधपुरी
दिनांक 05.03.2026
● *गिरफ्तार आरोपियों में विधि से संघर्षरत एक बालक भी है शामिल*
● *संपूर्ण प्रकरण में लड़ाई झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों से कुल 03 अपराधिक प्रकरण किया गया है दर्ज*
● *होली पर्व के दिन कहा-सुनी की बात को लेकर ग्राम के ही दो पक्षों में हाथ मुक्का, लाठी, लकडी आदि से हुआ मारपीट*
● *थाना गिधपुरी पुलिस द्वारा तत्काल ग्राम गैतरा पहुंच शांति व्यवस्था स्थापित करते हुए दोनों पक्षों से मारपीट में शामिल आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
दिनांक 04.03.2026 को सूचना मिली कि *ग्राम गैतरा में होली पर्व मनाने के दौरान गांव के ही कुछ लोग एक दूसरे से कहा सुनी होकर लड़ाई झगड़ा कर रहे है, जिसमें दोनों पक्षों से कई लोगों को चोंटे आई हैं। कि सूचना पर थाना गिधपुरी का पुलिस बल तत्काल ग्राम गैतरा पहुंचा तथा होली पर्व में एक दूसरे से लडाई झगड़ा करने वाले लोगों को अलग किया गया तथा समझाइस* दिया गया। संपूर्ण प्रकरण में थाना गिधपुरी में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर कुल 03 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया, जिसमें 01. अपराध क्र. 34/2026 धारा 296,115(2),351(2),109 बीएनएस 02. अपराध क्र. 35/2026 धारा 333,192(2),119(3),296,115(2),351(2) बीएनएस एवं 03. अपराध क्र. 36/2026 धारा 333,191(2),193(3),296,115(2),351(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।
उपरोक्त प्रकरणों में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा ग्राम गैतरा में शांति व्यवस्था स्थापित करने एवं होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बाधित करते हुए, लड़ाई झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों से आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी गिधपूरी को निर्देशित* किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना गिधपुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों से, ग्रामवासियों से पूछताछ एवं घटनास्थल निरीक्षण के आधार पर मामलों में 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा होली पर्व पर कहा-सुनी होने की बात को लेकर एक दूसरे के साथ लाठी डंडा, लकडी आदि से मारपीट करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरणों में सभी आरोपियों को आज दिनांक 05.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. विष्णु प्रसाद फेकर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
2. समीर फेकर उम्र 18 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
3. देव कुमार फेंकर उम्र 40 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
4. संतोष फेकर उम्र 42 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
5. प्रीतम फेंकर उम्र 22 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
6. रवि फेंकर उम्र 24 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
7. रविंद्र फेकर उम्र 18 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
8. किशन मनहरे उम्र 25 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
9. किशोर मनहरे उम्र 34 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
10. विकास साण्डे उम्र 19 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
11. अजय साण्डे उम्र 20 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
12. आदित्य साण्डे उम्र 21 सालनिवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
13. विधि से संघर्षरत एक बालक





0 टिप्पणियाँ