ईंट भट्ठा के पास लगी भीषण आग, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू — आरक्षक ने 3 साल की बच्ची की बचाई जान
पलारी। कुकदा ग्राम से सूचना मिली कि खेतों के रास्ते आग तेजी से फैल रही है। सूचना मिलते ही पलारी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। आग इतनी तेज थी कि खेतों के रास्ते फैलते हुए पलारी के आउटर क्षेत्र तक पहुंच गई और ईंट भट्ठा के पास बने झोपड़ी नुमा घरों को अपनी चपेट में लेने लगी।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस स्टाफ ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बोर के पानी को पाइप के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पाने में सराहनीय योगदान दिया।
इस दौरान एक झोपड़ी नुमा घर में 3 साल की मासूम बच्ची फंसी हुई थी। स्थिति को भांपते हुए आरक्षक जियान वर्मा (पलारी) ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।
बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस घटना में पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
कुकदा ग्राम से सूचना मिली थी कि खेतो के जरिये आग फ़ैल रहा है सूचना पर तत्काल पलारी पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहाँ ग्रामीणों की मदद से बोर के पानी से पाइप जरिये आग बुझाने मे पुलिस स्टाफ ने सराहनीय योगदान दिया. पीछे से आग तेजी से पलारी की तरफ फ़ैल गया. जिससे पलारी के आउटर मे स्थिति इट भट्ठा के घर तक़ पहुंची. जहाँ एक छोटी से 3 साल की बच्ची क़ो झोपडी नुमा घर से आरक्षक जियान वर्मा पलारी की समझदारी से जान बच पाई. बाद फायर ब्रिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया .....






0 टिप्पणियाँ