दरचुरा के पास भीषण सड़क हादसा: बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 22 घायल
सिमगा/बलौदाबाजार, 06 मार्च 2026। बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की बस शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना ग्राम दरचुरा के पास उस समय हुई जब बस सवारियां बैठाने के लिए सड़क किनारे धीमी हुई थी।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में कुल 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिमगा लाया गया, जहां 14 लोगों का इलाज जारी है। वहीं 4 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
इस दुर्घटना में चार लोगों (1 पुरुष, 2 महिला और 1 बच्ची) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि एक अन्य की भी मौत की पुष्टि हुई है। इस तरह हादसे में कुल 5 लोगों की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।







0 टिप्पणियाँ