*पुलिस थाना पलारी*
दिनांक 19.03.2026
● *धान खरीदी/बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपी द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर धान खरीदी केंद्र खरतोरा में ₹50,200 राशि का किया गया धोखाधडी*
प्रार्थी संजय कुमार वर्मा निवासी इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कोदवा द्वारा दिनांक 23.01.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि धान खरीदी केंद्र खरतोरा का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच किया गया, जिसमें *प्रभारी समिति प्रबंधक द्वारा अपने पदीय दायित्वों का दुरुपयोग करते हुए अपने बड़े भाई आरोपी संतोष कुमार गेंदले के नाम पर दिनांक 21.01.2026 को जारी टोकन के विरुद्ध उपार्जन केंद्र में बिना धान लाए 53 कट्टा मात्रा 21.20 क्विंटल सरना धान कुल राशि ₹50,200 उक्त तिथि को ही फर्जी तरीके से तौल पत्रक जारी कर ऑनलाइन प्रविष्टि एवं ऑनलाइन भुगतान की प्रविष्टि* की गई है, जिससे शासन को उक्त राशि की क्षति हुई है।
सूचना पर अपराध क्र. 35/2026 धारा 318(4),336(3),338,340(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक *श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, किंतु दूसरा आरोपी संतोष कुमार गेंडरे फरार हो गया था जिसकी सरगर्मी से पता तलाश किया* जा रहा था, कि इसी बीच पुलिस द्वारा आरोपी संतोष कुमार को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर पूर्व में गिरफ्तार अपने आरोपी भाई के साथ मिलकर धान खरीदी केंद्र खरतोरा में धान खरीदी/बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी की घटना करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 18.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- संतोष कुमार गेण्डरे उम्र 56 साल निवासी ग्राम खैरा थाना पलारी वर्तमान निवासी सुनीता पार्क तेलीबांधा रायपुर जिला रायपुर





0 टिप्पणियाँ