*पुलिस थाना पलारी* 

दिनांक 18.03.2026 

● *थाना पलारी पुलिस द्वारा चॉइस सेंटर संचालकों की ली गई सुरक्षा संबंधी बैठक*

● *चॉइस सेंटर में महत्वपूर्ण स्थानों एवं प्रवेश गेट में अनिवार्य रूप से लगाए सीसीटीवी कैमरा*

● *चॉइस सेंटर आने वाले हितग्राहियों एवं अन्य लोगों का संपूर्ण विवरण संग्रहित करने हेतु किया गया निर्देशित*


आज दिनांक 18.03.2026 को *थाना पलारी पुलिस द्वारा पलारी अनुविभाग स्थित चॉइस सेंटर संचालकों का सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर बैठक आयोजित किया* गया। चॉइस सेंटर में दिन भर में काफी संख्या में लोग रकम जमा करने एवं रकम निकासी के कार्य के लिए आते हैं। इसके साथ ही इस दौरान कई संदिग्ध एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी चॉइस सेंटर के आसपास संपत्ति संबंधी अपराधों को अंजाम देने के लिए घूमते रहते हैं। उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए चॉइस सेंटर संचालकों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित करना अत्यंत आवश्यक है।


बैठक के दौरान थाना प्रभारी पलारी द्वारा *समस्त चॉइस संचालकों को सेंटर प्रवेश करने वाले प्रवेश गेट एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थान में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा* लगाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे सेंटर आने वाले लोगों एवं सेंटर के आसपास बेवजह घूमने वाले लोगों की पहचान करने में आसानी हो। इसके *सांथ ही चॉइस सेंटर संचालकों को अंधेरा होने से पहले चॉइस सेंटर बंद कर अनिवार्य रूप से अपने घर जाने हेतु निर्देशित किया गया।* अधिकांश संचालक दिन भर में विभिन्न कार्य से आए हुए पैसों को लेकर अंधेरा होने अथवा रात्रि में अपने घर आना-जाना करते हैं। रात के अंधेरे में अपराधिक तत्वों द्वारा उनके साथ लूट आदि की घटना घटित करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस कारण समस्त संचालकों को यथासंभव दिन ढलने के पूर्व अपने समस्त काम निपटाकर, अंधेरा होने से पहले ही अपने घर जाने हेतु निर्देशित किया गया। 


बैठक के दौरान *चॉइस सेंटर संचालकों से अपील भी की गई की- किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने अथवा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के चॉइस सेंटर के आसपास घूमने आदि पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।*