होली पर्व पर शांति व्यवस्था हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की व्यापक तैयारी
बलौदाबाजार-भाटापारा | 02 मार्च 2026
आगामी होली पर्व के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस वर्ष 02 मार्च को होलिका दहन तथा 04 मार्च को रंग-गुलाल का पर्व मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में पूरे जिले को तीन अनुविभागों में विभाजित कर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
पुलिस द्वारा जिले में 22 चारपहिया पेट्रोलिंग पार्टियों एवं 38 बाइक पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया है, जो शहरों के अंदरूनी इलाकों, गलियों और बस्तियों में लगातार निगरानी करेंगी। इसके अलावा जिले के 18 महत्वपूर्ण स्थानों पर फिक्स पिकेट लगाए गए हैं तथा 6 प्रमुख नाकाबंदी पॉइंट्स पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे जिले में लगभग 400 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।
होली के दौरान तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने तथा हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक प्रमुखों एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय पर जोर दिया गया है।
सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफिंग दी गई। वहीं, भाटापारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली पर्व को शांति, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
//प्रेस विज्ञप्ति//
*जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस*
दिनांक 02.03.2026
● *जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया है, व्यापक सुरक्षा प्रबंध*
● *शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में भी सतत् निगरानी रखने एवं सुरक्षा प्रबंध हेतु 38 बाईक पार्टी का किया गया है निर्माण*
● *पुलिस की 22 पेट्रोलिंग पार्टियों का निर्माण कर क्षेत्र अंतर्गत किया जा रहा है, लगातार पेट्रोलिंग*
● *संपूर्ण जिले को 03 अनुविभाग में विभाजित कर की जा रही है आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यवाही*
● *संपूर्ण जिले में होली पर्व पर शांति व्यवस्था एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध हेतु 400 की संख्या में लगाया गया है पुलिस बल*
● *संपूर्ण जिले में 18 महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध हेतु लगाया गया है, फिक्स पिकेट*
● *जिले के 06 महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी पॉइंट लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई*
● *आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के संबंध में निर्देश देते हुए ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को किया गया ब्रीफिंग*
● *होली पर्व पर शांति, सद्भाव एवं सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी में शांति समिति की आयोजित की गई बैठक*
● *होली पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बलौदाबाजार नगर में किया गया फ्लैग मार्च का आयोजन*
इस वर्ष दिनांक 02.03.2026 को होलिका दहन एवं 04.03.2026 को रंग गुलाल होली का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध आदेशित किया गया है, *जिसके तहत संपूर्ण जिले को 03 अनुविभाग में विभाजित किया गया* है। जिसमें बलौदाबाजार सेक्टर में *सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय एसडीओपी बलौदाबाजार के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली, पलारी, लवन एवं चौकी करहीबाजार क्षेत्र अंतर्गत थाना एवं चौकी प्रभारी के साथ* पुलिस बल के माध्यम से सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है। भाटापारा अनुविभाग की *कमान श्री तारेश साहू एसडीओपी भाटापारा के हाथों में है, उनके निर्देशन में थाना भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, सिमगा, सुहेला क्षेत्र में संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से आवश्यक सुरक्षा प्रबंध* हेतु लगातार कार्यवाही संपादित किया जा रहा है।
इसी क्रम में *थाना कसडोल, राजादेवरी, गिधपुरी, गिधौरी, चौकी गिरौदपुरी, बया, सोनाखान थाना/चौकी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कैम्प कसडोल के कंधों पर है, उनके निर्देशन में संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों के* साथ पुलिस बल द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है। साथ ही पूरे जिले में होली पर्व के दौरान *अत्यंत तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले, दोपहिया वाहन में तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग कर धरपकड़ के लिए श्री संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में 06 महत्वपूर्ण स्थान में नाकाबंदी चेकिंग पॉइंट लगाया गया है*। इसके अतिरिक्त *संपूर्ण जिले में पुलिस की 22 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग पार्टियों का निर्माण किया गया है, जिनके माध्यम से आज सायं 04.00 बजे से ही क्षेत्र अंतर्गत लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है।*
होली पर्व में *शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में भी सतत् निगरानी रखने एवं सुरक्षा प्रबंध हेतु 38 बाईक पार्टी का निर्माण किया गया है। बाईक पार्टी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र की अंदरूनी गलियों, चौक चौराहों में भी लगातार बाइक पेट्रोलिंग का समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित की जावेगी।* जिले में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने एवं लगातार चेकिंग अभियान हेतु 18 महत्वपूर्ण स्थानों का चिन्हांकन कर फिक्स पिकेट्स के रूप में पुलिस बल लगाया गया है। *इस दौरान संपूर्ण जिले में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था एवं समुचित यातायात व्यवस्था हेतु कुल 400 का पुलिस बल विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में लगाया* गया है। होली पर्व के पूर्व पुलिस बल द्वारा जिले के *समस्त थाना एवं चौकी में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई है, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिक गण, सर्व समाज प्रमुखों, ग्राम सरपंच, कोटवार की उपस्थिति में होली पर्व में आपसी समन्वय स्थापित कर, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्णय* लिया गया है।
आज *दिनांक 02.03.2026 को दोपहर 01.00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार द्वारा होली पर्व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे सुरक्षा बल को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के संबंध में निर्देशित करते हुए ब्रीफिंग किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान शांति, सद्भाव, आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए पूरी तत्परता एवं तन्मयता के साथ आप सभी अपनी-अपनी ड्यूटी* करें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा के नेतृत्व में बलौदाबाजार शहर में फ्लैग मार्च का भी आयोजन किया गया। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आप सबसे अपील होली पर्व में शांति एवं सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने हेतु पुलिस बल का सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।




0 टिप्पणियाँ