📰 रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत महिलाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न


पलारी/बलौदाबाजार-भाटापारा

जिले के खपराडीह (भाटापारा) स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में नवबृज शकांभरी कृषि उत्पादक मर्या सहकारी समिति, पलारी के तत्वावधान में रोजगार सृजन कार्यक्रम (रेम्प) के अंतर्गत 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



इस प्रशिक्षण में देवसुन्दा, सर्रा और टीला ग्राम पंचायत की लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कच्चे कृषि उत्पादों जैसे फल, सब्जी, अनाज, दूध एवं वन उपज—आंवला, महुआ, आम, इमली, तेंदू, चीकू आदि से विभिन्न खाद्य पदार्थ तैयार कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना एवं उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाद्य पदार्थों के उत्पादन, संरक्षण, उपयोग, निर्माण, मूल्य संवर्धन, स्वच्छता, लघु वनोपज प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीकी विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर उद्यमी पंजीयन कराया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा के प्रमुख एवं वैज्ञानिक डॉ. अंगत सिंह राजपूत, डॉ. सविता राजपूत, डॉ. प्रदीप कश्यप, योगेश जायसवाल सहित प्रशिक्षक कृतेश हिरवानी उपस्थित रहे। साथ ही समिति के सीईओ नागेश वर्मा, बीओडी डाकेश्वर (डग्गू) वर्मा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम प्रदान किया।