मुख्यमंत्री कार्यक्रम हेतु वाहन पार्किंग निर्धारित
बलौदाबाजार- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 25 मार्च 2026 को पंडित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार खेल मैदान में प्रस्तावित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम हेतु वाहन पार्किंग स्थल निर्धारित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल अनुभाग की ओर से आने वाली वाहन दशहरा मैदान एवं नगर भवन में पार्क होगी। इसीतरह पलारी अनुभाग की ओर से आने वाली वाहन ऑडिटोरियम एवं पण्डित चक्रपाणी शुक्ल स्कूल परिसर में, भाटापारा एवं सिमगा अनुभाग की ओर से आने वाली वाहन एसपी बंगला आस -पास व मारुती रेस्टोरेंट, बलौदाबाजार व लवन तहसील अंतर्गत वाहन तहसील कार्यालय बलौदाबाजार,जनपद कार्यालय एवं साहु समाज सामुदायिक भवन के पास पार्क करेंगे।





0 टिप्पणियाँ