छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में सम्मानित हुए डॉक्टर रामखिलावन यादव  लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय और जन्नोमुखी बनाए महामहिम राज्यपाल रेमन डेका

छत्तीसगढ़ जर्नालिस्ट यूनियन द्वारा प्रादेशिक सम्मान समारोह कार्यक्रम औद्योगिक नगरी के भिलाई नगर के s n g स्कूल के ऑडिटोरियम में दिनांक 29.3.26 दिन रविवार को रखा गया और जिसमें मुख्य अतिथि रहे राज्यपाल महामहिम राज्यपाल रेमन डेका जी रहे विशिष्ठ अतिथि रहे राजाराम त्रिपाठी राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय किसान महासंघ विशिष्ठ अतिथि रहे संजय द्विवेदी वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ एवं गिरीश पंकज वरिष्ठ पत्रकार जहां इस पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित हुए हैं डॉक्टर रामखिलावन यादव संपादक जनादेश 24न्यूज जो पत्रकार जगत से जुड़े हुए हैं जो इस अवसर पर सम्मानित होकर कहा कि यह पल मेरे जीवन का महत्व पूर्ण पल है जो आज मैं अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं मैं आभारी हूं छत्तीसगण जर्नालिस्ट यूनियन का जो मुझे इसके लायक समझा और मुझे इस अवसर पर सम्मानित किया है राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि लोकतंत्र में व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बाद पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ माना गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक मिशन और साधना है। समाज का दर्पण कहलाने वाली पत्रकारिता ने सदैव जनता और सत्ता के बीच संपर्क-सेतु की भूमिका निभाई है और लोगों को जागरूक किया है। इसलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है।

राज्यपाल श्री डेका आज भिलाई सेक्टर 4 स्थित एस.एन.जी. ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आंसदी से सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया। राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर महिला पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट लेखनी के लिए सम्मानित किया, जिसमें शगुफ्ता शीरीन, अनुभूति भाखरे, कोमल धनेसर, साक्षी सोनी शामिल है। इसी प्रकार समाज सेवी महिलाओं साधना चतुर्वेदी, अंजना श्रीवास्तव, लता बौद्ध, दीप्ति सिंग, सुनीता जैन सहित अलग अलग विधाओं में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 201 मातृशक्तियां तथा उत्कृष्ठ पत्रकारों का भी सम्मानित किया गया।

राज्यपाल श्री डेका ने वर्तमान चुनौतियों का जिक्र करते हुए अवगत कराया कि आज पत्रकारिता एक कठिन दौर से गुजर रही है। सोशल मीडिया के विस्फोट ने सूचना के प्रवाह को लोकतांत्रिक तो बनाया है, लेकिन साथ ही विश्वास का गंभीर संकट भी खड़ा किया है। फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हर व्यक्ति ‘पत्रकार‘ बन चुका है और सत्यापन से पहले ही समाचार वायरल हो जाते हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ‘फेक न्यूज‘ और ‘डीपफेक‘ ने सच और झूठ के बीच की रेखा धुंधली कर दी है। इन सबके बीच आज भी प्रिंट मीडिया ने अपनी विश्वसनीयता को कायम रखा है। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए पत्रकारिता को अपने मूल आदर्शों की ओर लौटना होगा।

एक स्वस्थ पत्रकारिता ही एक स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने इस चौथे स्तंभ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजाराम त्रिपाठी, प्रो. संजय त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश महामंत्री कुलवन्त सिंह सलूजा, प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध, जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शर्मा, विक्रम तिवारी, डॉक्टर रामखिलावन यादव संपादक जनादेश 24न्यूज, राजेश क्षत्रिय, अशोक अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के पत्रकार उपस्थित थे।

यह महत्वपूर्ण सम्मेलन समारोह कार्यक्रम भिलाई नगर के सेक्टर 4स्थित S n g ke विद्या पीठ स्कूल ऑडिटोरियम में हुआ है जिसने प्रदेश भर के बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही है और इस अवसर पर डॉक्टर संजय द्विवेदी वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ ने पत्रकारों से सीधा संवाद किया एवं अपने अनुभवों को साझा किया तथा बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारिता की चुनौतियों और अवसरों पर मार्गदर्शन किया पत्रकारिता के क्षेत्रों में 30से अधिक पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है जो विद्यार्थियों और मीडिया पेशेवरों के लिए उपयोगी मानी जाती है इस पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में पत्रकारों में भारी उत्साह का माहौल बना रहा क्योंकि अनुभवी और प्रख्यात मीडिया विशेषज्ञ से सीधे संपर्क और सीखने एवं संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ जो पत्रकार भाइयों के महत्वपूर्ण रहा है l