यातायात पुलिस मितानों का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित, सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया
बलौदाबाजार-भाटापारा, 30 मार्च 2026।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सोमवार को पुलिस कम्युनिटी हॉल बलौदाबाजार में यातायात पुलिस मितानों का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से लगभग 70 यातायात पुलिस मितान शामिल हुए।
*जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस*
दिनांक 30.03.2026
● *यातायात पुलिस मितानों का जिला स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम किया गया आयोजित*
● *सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने एवं यातायात व्यवस्था में समुचित सहभागिता निभाने वाले लोगों को बनाया गया है यातायात पुलिस मितान*
● *यातायात पुलिस मितानों को घायलों को त्वरित चिकित्सीय सहायता (सीपीआर) प्रदान करने के संबंध में किया गया प्रशिक्षित*
● *डॉक्टरों की प्रशिक्षित टीम द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को घटनास्थल पर ही सीपीआर देने के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण*
● *किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक-एक पल होता है कीमती, त्वरित चिकित्सीय सहायता होने से, उसके जीवन रक्षा में होती है मदद*
*सड़क दुर्घटनाओं में हर संभव सहायता करने वाले एवं घायलों के उपचार एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अपनी सहभागिता देने वाले लोगों को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा यातायात पुलिस मितान बनाया* गया है। जिले में समुचित यातायात व्यवस्था तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में यातायात पुलिस मितान लगातार अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रहे है। आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस कम्युनिटी हाल बलौदाबाजार में यातायात पुलिस मितानों का जिला स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में कुल 70 की संख्या में यातायात पुलिस मितान शामिल हुए।
सड़क दुर्घटना में किसी घायल व्यक्ति के लिए एक-एक क्षण बहुत कीमती होता है एवं *घटनास्थल में सबसे पहले पहुंचने वाला व्यक्ति उस घटना के आसपास या उस ग्राम में रहने वाला व्यक्ति होता है, इसी उद्देश्य से आप कुछ चुनिंदा एवं विशेष व्यक्तियों को यातायात पुलिस मितान बनाया गया है।* सड़क दुर्घटना में *घायल व्यक्तियों की मदद के कार्य को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सम्मेलन कार्यक्रम में डॉ बलराम श्रीवास एवं उनकी प्रशिक्षित टीम द्वारा यातायात पुलिस मितानों को त्वरित चिकित्सीय सहायता (सीपीआर) प्रदान करने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान* किया गया। घटनास्थल पर ही यदि पुलिस मितानों द्वारा घायल व्यक्ति को तुरंत प्रारंभिक एवं तात्कालिक चिकित्सीय सहायता दी जाती है, तो उक्त आहत व्यक्ति के जीवन की रक्षा में मदद मिल सकती है।
सम्मेलन कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा कहा गया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति उस दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए अत्यंत भयावह होती है। इस दौरान आप सभी यातायात पुलिस मितान उस घायल व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सबसे पहले व्यक्ति होते हैं। आप सभी इस चिकित्सीय प्रशिक्षण का अनुभव ग्रहण करें। सड़क दुर्घटना की गंभीर स्थिति में आपके द्वारा सीपीआर के रूप में किसी घायल व्यक्ति को प्रदान किया गया प्रारंभिक चिकित्सीय सहायता उसके जीवन के लिए एक अमूल्य एवं परोपकारी सहायता सिद्ध हो* सकती है। यातायात पुलिस मितान पूरी तत्परता के साथ सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद करते हैं। घटनास्थल पर जल्द पहुंचने एवं किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाते है। कार्यक्रम में श्रीरहेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा, श्री संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात सहित यातायात बलौदाबाजार के पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।







0 टिप्पणियाँ