*बलौदाबाजार के नए कलेक्टर कुलदीप शर्मा से भेंट मुलाक़ात, विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा*

कुलदीप शर्मा के पदभार ग्रहण करने के पश्चात् सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़ दैनिक अख़बार के संपादक पी. एल. कुर्रे (प्रीत लाल कुर्रे) एवं पत्रकार ताराचंद कठोत्रे (पहुना न्यूज़) ने शिष्टाचार भेंट कर जिले के विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।


भेंट के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि संवाद और समन्वय के माध्यम से जिले में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाया जाएगा। उन्होंने मीडिया की भूमिका को जन-जागरूकता और प्रशासन के बीच सेतु बताते हुए सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।

संपादक पी. एल. कुर्रे ने जिले की प्रमुख समस्याओं, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। पत्रकार ताराचंद कठोत्रे ने भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और रचनात्मक पत्रकारिता के माध्यम से सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर सभी साथ मे गए पत्रकारों ने एक-दूसरे को होली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दीं तथा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।