*पुलिस थाना गिधपुरी* 


● *समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने वाले 07 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार* 

● *समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी*

● *आरोपी जुआरियों को थाना गिधपुरी पुलिस टीम द्वारा ग्राम तेलासी में मुक्तिधाम के पास जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया*                   

● *आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹1,52,000 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त*

● *साथ ही आरोपियों से 02 बाइक एवं 07 नग मोबाइल भी किया गया जप्त*


*पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना "समाधान सेल" प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी "समाधान सेल" हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। "समाधान सेल" के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। 


इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर आज *दिनांक 10.03.2026 को रात्रि के समय थाना गिधपुरी की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर, ग्राम तेलासी में मुक्तिधाम के पास जुआ खेलते हुए 07 जुआरियों को गिरफ्तार* किया गया है। *आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹1,52,000 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है।* साथ ही आरोपियों से 02 बाइक एवं 07 नग मोबाइल भी जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना गिधपुरी में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।


आरोपी जुआरियों के नाम 

1. धर्मेंद्र उर्फ राजा डहरिया उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम अमसेना थाना खरोरा जिला रायपुर 

2. मुकेश कुमार मनहरे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भंडारपुरी थाना खरोरा जिला रायपुर 

3. श्रवण जोशी उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम कोडापार थाना खरोरा जिला रायपुर 

4. राहुल मनहरे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भंडारपुरी थाना खरोरा जिला रायपुर 

5. मालिक राम डहरिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कोडापार थाना खरोरा जिला रायपुर 

6. आनंद बंजारे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भंडारपुरी थाना खरोरा जिला रायपुर 

7. अजीत सुरतांगे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरी थाना पलारी