*जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस*
*अपराधियों की धरपकड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले अधि/कर्मचारियों का COP OF THE MONTH के रूप में चयनित कर किया गया सम्मान*
● *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित*
● *सुहेला, हथबंद क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने अकेली महिलाओं से लूटपाट करने वाले शातिर आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधान आरक्षक धनंजय यादव को किया गया सम्मानित*
● *पलारी क्षेत्र में मानवता एवं साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच कूदकर 03 वर्षीय बच्ची की जान बचाने वाले आरक्षक जियन वर्मा को किया गया सम्मानित*
आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस अधीक्षक *श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य, अपराध विवेचना एवं अपराधियों की धरपकड़ में प्रशंसनीय एवं अपना विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए माह मार्च-2026 में 02 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को COP OF MONTH* के रूप में चुना गया है।
*प्रधान आरक्षक क्र. 110 धनंजय यादव थाना सुहेला*- थाना सुहेला एवं हथबंद क्षेत्र में एक शातिर आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल में लिफ्ट देने के बहाने अकेली महिलाओं से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। आरोपी द्वारा लिफ्ट देकर महिलाओं को सुनसान इलाके में ले जाकर धारदार हथियार दिखाते हुए सोने चांदी के जेवर एवं नगदी लूट लिया जाता था। आरोपी के विरुद्ध थाना सुहेला एवं हथबंद में कुल 04 अपराध पंजीबध्द किए गए थे। धनंजय यादव द्वारा कथक लगन, मेहनत एवं प्रयास कर, मजबूत एवं प्रभावी सूचना तंत्र का परिचय देते हुए ना केवल आरोपी का पता लगाया बल्कि आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया गया, जिसके फलस्वरुप प्रधान आरक्षक धनंजय यादव को माह 03/2026 के लिए COP OF THE MONTH के रूप में सम्मानित किया गया।
*आरक्षक क्रमांक 645 जियन वर्मा थाना पलारी*- दिनांक 14.03.2026 को थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम कुकदा में खेतों में लगी आग ने विकराल रूप धारण करते हुए एक झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 03 साल की एक मासूम बच्ची फंस गई। इस दौरान थाना पलारी में पदस्थ आरक्षक जियन वर्मा द्वारा अत्यंत साहस एवं कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच पहुंचकर 03 वर्षीय बच्ची को सकुशल बाहर निकालकर उसकी जान बचाया गया, जिसके फलस्वरुप आरक्षक जियन वर्मा को माह 03/2026 के लिए COP OF THE MONTH के रूप में सम्मानित किया गया।








0 टिप्पणियाँ