जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल की उपस्थिति में हथबंद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागृति शिविर एवं महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हथबंद में मातृ शक्ति का सम्मान, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हथबंद में मातृ शक्ति का सम्मान, जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल सहित कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
हथबंद। सिमगा विकासखंड के ग्राम पंचायत हथबंद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में महिला जागृति शिविर एवं महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन शामिल हुए और नारी शक्ति का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सिमगा के अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सभापति ईशान वैष्णव, जिला पंचायत सभापति दीप्ति गोविंद वर्मा, शशि आनंद बंजारे, जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे,महामंत्री प्रेमलता वर्मा जनपद सदस्य खोमलाल साहू, उमा अनंत, सरपंच ढालेश्वरी नरेश अनंत, पुर्व सरपंच विद्या वर्मा,डोमार मारकंडे, मुलचंद टंडन, हरीश वैष्णव सहित कई जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर नारी शक्ति को नमन एवं वंदन किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।





0 टिप्पणियाँ