*पुलिस थाना पलारी*
दिनांक 12.04.2026
● *थाना पलारी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपी को ग्राम छेरकापुर में अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया*
● *आरोपी द्वारा बहुत ही शातिर तरीके से छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर गांजा की, की जा रही थी बिक्री*
● *कार्यवाही में आरोपी से ₹3000 कीमत मूल्य 60 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम ₹130 किया गया जप्त*
पुलिस अधीक्षक *श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही* लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए ग्राम छेरकापुर में अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा *आरोपी एवं उसके घर का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी से ₹3000 कीमत मूल्य 60 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम ₹130 जप्त किया गया है।* कि प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी मे धारा 20B NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- नरेन्द्र देवार उम्र 25 साल निवासी ग्राम छेरकापुर थाना पलारी














0 टिप्पणियाँ