*पुलिस थाना पलारी*
दिनांक 16.04.2026
● *रोहांसी में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपियों द्वारा रोहांसी में लगे सब्जी बाजार से मोटरसाइकिल किया गया था चोरी*
● *दोनों आरोपियों को चोरी का मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश करते हुए दबोचा गया*
● *आरोपियों से चोरी का मोटरसाइकिल क्र. CG22 S 8130 बरामद किया गया*
दिनांक 02.04.2026 को प्रार्थी नेपाल दास मानिकपुरी निवासी वार्ड क्रमांक 05 रोहांसी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि *दिनांक 29.03.2026 को उसके मित्र के पुत्र द्वारा उसकी मोटरसाइकिल क्र. CG 22S 8130 को लेकर बाजार गया था तथा जाते समय मोटरसाइकिल को लॉक किए बिना रोड किनारे खड़ा कर सब्जी खरीदने चला गया। वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था, आसपास ढूंढने पर मोटरसाइकिल नहीं मिला*। उक्त मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 142/2026 धारा 303(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी का पता तलाश प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों एवं ग्राम्रवासियों से भी पूछताछ* किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि 02 युवक रोहांसी रोड में बहुत देर से खड़े होकर मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगे हुए हैं। कि सूचना पर थाना पलारी पुलिस द्वारा तत्काल दबिश देकर विधि से संघर्षरत एक बालक एवं आरोपी राजेश गेंडरे को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी की उक्त मोटरसाइकिल को सब्जी बाजार से चोरी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपियों से चोरी का मोटरसाइकिल CG22 S 8130 बरामद किया गया है तथा दोनों आरोपियों को आज दिनांक 16.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. राजेश गेंडरे उम्र 30 साल निवासी ग्राम सुंदरी (स) थाना पलारी
2. विधि से संघर्षरत एक बालक













0 टिप्पणियाँ