पश्चिम विधायक राजेश मूणत और  महापौर मीनल चौबे ने निगम जोन 1 वार्ड 15 में गुढ़ियारी मच्छीतालाब श्री हनुमान मन्दिर के समीप नवनिर्मित शेड का पार्षदगणों, श्रीराम भक्तों सहित फीता काटकर किया लोकार्पण

रायपुर - आज अमर रामदूत संकट मोचन भगवान श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक और प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 अंतर्गत नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 क्षेत्र में गुढ़ियारी मच्छीतालाब श्री हनुमान मन्दिर के समीप अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर निगम जोन 1 लोक कर्म विभाग के माध्यम से 20 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित शेड का फीता काटकर लोकार्पण नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद श्री राजेश कुमार देवांगन, श्रीमती परमिला बल्लाराम साहू, श्री सोहन साहू, पूर्व पार्षद श्री खेमराज साहू, श्री विनोद अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री अशोक पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री बजरंग खंडेलवाल, श्रीरामभक्तों की उपस्थिति के मध्य करते हुए शानदार सौगात दी. रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी श्रीरामभक्तों को अमर रामदूत संकटमोचन श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.