सतनामी समाज तेलासी पूरी द्वारा मनाया 27 अप्रैल बाड़ा मुक्ति दिवस,103 आंदोलन कारी जेल यात्री सतनाम धर्म सेनानियों को किया गया नमन





तेलासीपूरी धाम में मनाया गया तेलासी बाड़ा मुक्ति दिवस, 103 धर्मवीरों को किया गया नमन

तेलासीपूरी धाम।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 अप्रैल को तेलासीपूरी धाम में तेलासी बाड़ा मुक्ति दिवस श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सतनामी समाज के 103 धर्मवीर सिपाहियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया, जिन्होंने समाज की मुक्ति के लिए संघर्ष करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की असीम कृपा एवं गुरु अमरदास जी के आशीर्वाद के साथ हुई। इस दौरान सर्वोच्च गुरु असम दास साहेब खपरीपूरी धाम के मार्गदर्शन एवं सतनामी समाज के नेतृत्व में पूजा-अर्चना संपन्न की गई।

कार्यक्रम में पंथी भजन एवं पंथी नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्ति और आस्था के इस संगम में उपस्थित जनसमुदाय ने सतनाम धर्म के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज के वीर सिपाहियों के बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर समाज के प्रमुखजनों ने कहा कि तेलासी बाड़ा मुक्ति आंदोलन सतनामी समाज के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम को सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया गया, जहां सभी ने एकजुट होकर समाज की एकता और समर्पण का संदेश दिया।



तेलासी बाड़ा मुक्ति आंदोलन के जेल यात्री, सतनामी समाज के 103 धर्मवीर सिपाही -
1. गुरु आसकरण दास/उबारन दास
2. अमृत लाल/बंशीलाल
3. अशोक कुमार/फिरंगी लाल
4. अमोलदास/अंजोरदास
5. आर.डी.बांधे/भगतदास
6. आत्माराम/पंचमदास
7. आनंदी/कन्हैयादास
8. केजऊ/तुलसीदास
9. कस्तुरलाल/चन्द्रराम
10. कपूरदास/नान्दे
11. कुंजु/भोकूल
12. कल्याणदास/मून्नालाल
13. गौकरण/भाऊदास
14. गणेशराम/कुंदनदास
15. गणेशराम/भगतराम
16. गणेशराम/सुधारु
17. गेँदराम/धनवाराम
18. घनाराम/लैनदास
19. घनाराम/उदयराम
20. धासीदास/हीराराम
21. घसियादास/मारवाडी दास
22. चिन्ताराम/बल्लूराम
23. चैतराम/ रुपदास
24. चंदूलाल/ महराजी
25. जगमोहन/ लाल धनंजय प्रसाद
26. जोघीराम/ मोतिया
27. जनकराम/ फैरहा
28. रा.म. जगतुदास सोनवानी/ थानुदास
29. जगदीश प्रसाद/ समारु
30. जीवनलाल/ धनसाय
31. जेठुराम/ फिरंता
32. झाडूराम/ अमरु
33. तोरनलाल/ जीवनलाल
34. तिजऊ/ चैतूराम
35. देवशरण/ पुशवा
36. दीन दयाल/ घासिराम
37. दसरथलाल/ बररठत
38. धरमदास/ अंजोरदास
39. धरमदास/ बुदु
40. धरमू/ विश्राम
41. स्व. नैनदास कुर्रे/ रा.म. देवचंद
42. पुनितराम/ फुंदऊराम
43. पंचु/ इंदल
44. प्यारेलाल/ महेश
45. पुनऊदास/ बिशेसर
46. पुनाराम/ बरसन
47. फुलदास/ अमरचंद
48. बंशीलाल/ बसावन
49. बंशीलाल/ जोहन
50. बोधु/ सोपन
51. बलदेव/ कपूरचंद
52. बिसालिक/ मूंडा
53. बसावन/ गुहाराम
54. बुधेलाल/ मूलचंद
55. भुरवा/ समोखन
56. भोलादास/ सुकवा
57. भागवतदास/ रामू
58. भोकलू/ खोरबाहरा
59. भूलनराम/ तुलाराम
60. मदनसिँह/ हरप्रसाद
61. मंगल चंद/ बिटठल दास
62. मनोहर लाल/ बऊवा
63. मोहन लाल/ तिजराम
64. मोतीलाल/ रामू
65. मनीराम/ हरकराम
66. मंशाराम/ भोकलु
67. मेहतरु/ धुरवा
68. मोहनदास/ बहुआ
69. मुंजनू/ रुपलाल
70. मोहन दास/ केदार नाथ
71. रामलाल/ मनबोधी
72. राजकुमार/ रामजी
73. रामदयाल/ लतेलदास
74. रामप्रसाद/ जगतराम
75. रामदयाल/ भगेला
76. रमैया/ धनसाय
77. लालजी/ घोडलू
78. लतेल/ रुपधर
79. लक्ष्मीप्रसाद/ रामप्रसाद
80. लच्छीराम/ गुडी
81. विटठल/ दयाराम
82. श्याम सुंदर/ कन्हैया
83. शंकरप्रसाद/ रामनाथ
84. शिवप्रसाद/ गौकूल
85. श्यामलाल/ गंगादास
86. सागरदास/ सोनदास
87. सोनूदास/ गरीबदास
88. सोनूराम/ पचकौड़
89. साधराम/ राम
90. संतोष कुमार/ केजऊराम
91. संतराम/ पुनऊ
92. संतनराम/ झड़ीदास
93. सुखदेव/ राजाराम
94. सपुरन/ विशम्भर
95. सुखीराम/ बोधीराम
96. सागर/ सुधेराम
97. सनत कुमार/ खोरबाहरा
98. संतन दास/ हरीलाल
99. स्व. रा.म. सांवलदास/ नयनदास
100. सागरदास/ प्रेमदास
101. हरीदास/ धनुआराम
102. हीराराम/ जनऊ
103. हीरामन/ छेपरग

"" तेलासी बाड़ा को मुक्ति करने के लिए सतनामी समाज के 103 वीर, गुरु आस्करण दास जी व नैनदास कुर्रे जी के अगुवाई मेँ जेल भी गये थे, दिनाँक 06 अप्रैल को जिस दिन को 'तेलासी बाड़ा मुक्ति आंदोलन दिवस' के रुप में जाना जाता है तथा इनके ये प्रयास रंग लाई और 27 अप्रैल 1986 को तेलासी बाड़ा बनिया के हाथ से मुक्त हुआ और इस दिन को सतनामी समाज 'तेलासी बाड़ा मुक्ति आंदोलन विजयी दिवस' के रुप मेँ मनाया जाता है।""