मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दिनांक 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट चौक में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

अनावरण कार्यक्रम में अध्यक्षता रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे, विधायकगण, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्यगण , जोन अध्यक्ष,सिविल लाईन वार्ड पार्षद विशेष अतिथि होंगे


रायपुर -प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दिनांक 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को दोपहर 2 बजे रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा कलेक्ट्रेट चौक में निर्मित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की निर्मित प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे. अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक पद्मश्री श्री अनुज शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा एवं सिविल लाईन वार्ड पार्षद और नगर निगम एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल की उपस्थिति रहेगी.