*स्वच्छ सर्वेक्षण  2026:- पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद भगतराम हरबंश  ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित वार्ड 2 के क्षेत्र का सिटी प्रोफाइल का विशेष ध्यान रखकर पुख्ता तैयारी करवाने  वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण*

*सामुदायिक भवन का संधारण शीघ्र करवाने प्रस्ताव देने के निर्देश*


रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्री भगतराम हरबंश ने नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन शाखा नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु, जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा, श्री राकेश बंजारे सहित अन्य सम्बंधित जोन 8 जोन अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की पुख्ता प्रशासनिक तैयारी करवाने नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के अंतर्गत विभिन्न स्थानों और क्षेत्रों में सिटी प्रोफाइल को विशेष ध्यान में रखकर स्वच्छता व्यवस्था का स्वच्छता वाल राइटिंग, शौचालयों की सफाई व्यवस्था सहित अन्य विविध कार्यों का स्थलों पर सूक्ष्मता से प्रत्यक्ष निरीक्षण कर तैयारियों की वार्डों में स्थल समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश नगर निगम सम्बंधित जोन 8 जोन अधिकारियों को दिए.

 स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के पूर्व ही स्वच्छता व्यवस्था वार्ड 2 क्षेत्र में पुख्ता बनाने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन को और वार्ड क्षेत्र के सामुदायिक भवन का रखरखाव और संधारण कार्य शीघ्र करवाने सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर को प्रस्ताव बनाने के निर्देश जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल द्वारा वार्ड के निरीक्षण के दौरान स्थल पर दिए गए.