*पुलिस थाना सिटी कोतवाली*
दिनांक 11.04.2026
सोशल मीडिया एप टेलीग्राम पर बिटकॉइन खरीदी एवं निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
● *पुलिस टीम द्वारा आरोपी को सीकर राजस्थान से लिया गया हिरासत में*
● *आरोपी द्वारा सोशल मीडिया एप टेलीग्राम में बिटकॉइन खरीद कर कंपनी में निवेश करने का दिया गया लालच*
● *बिटकॉइन खरीदी एवं निवेश करने पर ज्यादा पैसे मिलने का लालच देते हुए सायबर ठगी का बुना गया जाल*
● *आरोपी द्वारा प्रार्थी से कुल ₹12,43,250 रकम की, की गई है साइबर ठगी*
प्रार्थी भानु प्रसाद भारद्वाज निवासी पंचशील नगर बलौदाबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की *दिनांक 16.04.2022 को सोशल मीडिया एप टेलीग्राम के माध्यम आरोपी द्वारा विभिन्न टेलीग्राम आईडी द्वारा बिटकॉइन खरीद कर उस बिटकॉइन को कंपनी में इन्वेस्ट करने पर कंपनी द्वारा ज्यादा पैसे देने का प्रलोभन दिया गया।* इस झांसे में आकर प्रार्थी द्वारा *बिटकॉइन खरीदा गया एवं कंपनी द्वारा फर्जी ईमेल लिंक भेज कर, नेट बैंकिंग के माध्यम से प्रार्थी से कुल ₹12,43,250 रकम का निवेश करवाया गया*। रकम वापस मांगने एवं रकम वापसी की प्रक्रिया करने पर कंपनी द्वारा रकम वापस नहीं किया गया, जिस पर प्रार्थी को साइबर ठगों द्वारा बिटकॉइन एवं टेलीग्राम एप के माध्यम से स्वयं के ठगे जाने का एहसास हुआ।
कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 843/2022 धारा 420,406,34 भादवि एवं 66 डी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण कर सोशल मीडिया एप टेलीग्राम, भेजे गए फर्जी ईमेल लिंक एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की जांच एवं विवेचना करते हुए आरोपी सुभाष चंद्र धायल को हिरासत* में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से बिटकॉइन में निवेश करने का झांसा देते हुए प्रार्थी से उक्त रकम की सायबर ठगी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- सुभाष चंद्र धायल उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 07 चारनवास नाडा थाना खाटू श्याम सदर थाना अलोदा जिला सीकर राजस्थान














0 टिप्पणियाँ