*पुलिस थाना सिमगा*
दिनांक 24.04.2026
● *"समाधान सेल" में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी ढाबा संचालक को किया गया गिरफ्तार*
● *"समाधान सेल" हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी*
● *आरोपी ढाबा संचालक को ग्राम दरचुरा स्थित अपना ढाबा में दबिश देकर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपी से ₹20,400 कीमत मूल्य का 198 पाव अंग्रेजी/देशी शराब एवं बिक्री रकम ₹1200 किया गया जप्त*
● *किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान*
*पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना "समाधान सेल" प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की *जानकारी "समाधान सेल" हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती* है। "समाधान सेल" के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी तारतम्य में *आज दिनांक 23.04.2026 को "समाधान सेल" में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिमगा की पुलिस टीम द्वारा अपना ढाबा दरचुरा में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी ढाबा संचालक* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया ढाबा संचालक से ₹20,400 कीमत मूल्य का 198 पाव अंग्रेजी/देशी शराब एवं बिक्री रकम ₹1200 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमगा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- अरबाज बेग उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं. 14 आजाद चौंक सिमगा थाना सिमगा वर्तमान पता अपना ढाबा दरचुरा संचालक से













0 टिप्पणियाँ