*पुलिस थाना पलारी*

दिनांक 04.04.2026 


● *ग्राम छेरकापुर में तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौज करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

● *थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना के 06 घंटे के भीतर आरोपी को लिया गया हिरासत में*

● *आरोपी से जंग लगा लोहे का एक तलवार किया गया जप्त*


दिनांक 03.06.2026 को रात्रि में प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि *दिनांक 03.04.2026 के रात्रि 07:30 बजे आरोपी शौरभ माथूर हाथ में तलवार लिए, अश्लील गाली-गलौज करते हुए गली में जा रहा था, जिसे प्रार्थिया के पति द्वारा समझाइस देने पर आरोपी द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी* दिया गया। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 148/2026 धारा 296,251(2) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शौरभ को हिरासत में लिया गया*, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा ग्राम छेरकापुर के गली मोहल्ले में तलवार लहराना एवं प्रार्थिया के पति को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करना स्वीकार किया गया। *प्रकरण में आरोपी से एक जंग लगा लोहे का तलवार जप्त किया गया* है तथा प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 04.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।


आरोपी- शौरभ उर्फ शित्तू माथुर उम्र 29 साल निवासी ग्राम छेरकापुर थाना पलारी