/खंडन/
● *थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोहारडीह में तेज हवा चलने अथवा बंदर आदि के कूदने से लकड़ी से बने पतले जैतखाम के टूटने के संबंध में जानकारी*
आज दिनांक 19.04.2026 को सायं 05:15 बजे किसी व्यक्ति के माध्यम से सोशल मीडिया व्हाट्सएप में वायरल एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोहारडीह में एक जैतखाम के टूटने का दृश्य प्रदर्शित हो रहा था। उक्त वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कैंप कसडोल एवं निरीक्षक उनेश देशमुख थाना प्रभारी गिधपुरी सहित पुलिस बल तत्काल घटनास्थल ग्राम बोहारडीह पहुंचा। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का प्रारंभिक एवं सुक्ष्म परीक्षण करने पर *उक्त जैतखाम बहुत पुरानी पतले लकड़ी का होना पाया गया, जिसके तेज हवा आने अथवा बंदर के कूदने से प्रथम दृष्टया टूटना प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही ग्रामवासियों एवं जैतखाम स्थल के आसपास निवासरत ग्रामीणों से भी इस संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें उनके द्वारा आज सुबह तक जैतखाम के सही स्थिति में होना बताया गया एवं उनके द्वारा भी तेज हवा चलने एवं बंदर आदि के कूदने से जैतखाम के टूटने की संभावना बताई जा रही है।*
तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासियों के सांथ घटनास्थल जांच कर पंचनामा भी तैयार किया गया है। *इस संबंध में सोशल मीडिया अथवा अन्य किसी भी माध्यम में किसी भी प्रकार से अनाधिकृत रूप से किसी प्रकार का मिथक, भडकाऊ बयान अथवा घटनास्थल का वीडियो आदि वायरल ना करें एवं किसी भी प्रकार का अफवाह ना फैलावे। ऐसा करने वाले या घटनास्थल के संबंध में वीडियो आदि वायरल कर दुष्प्रचारित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध समुचित धाराओं में कडी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी*।














0 टिप्पणियाँ