भवानीपुर में कल से भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

भवानीपुर/पलारी। ग्राम भवानीपुर में कल 10 अप्रैल (शुक्रवार) से भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति भारती युवा हसवाहनी क्रिकेट टीम के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए शानदार पुरस्कार रखे गए हैं। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹12,000 नगद एवं कप प्रदान किया जाएगा। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹8,000 व कप, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹6,000 व कप तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹4,000 व कप से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए अन्य आकर्षक इनाम भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम से ₹400 की एंट्री फीस निर्धारित की गई है।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।