पुलिस थाना सिटी कोतवाली
दिनांक 16.04.2026
समाधान सेल" में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार*
● *"समाधान सेल" हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी*
● *आरोपी को रिसदा रोड बलौदाबाजार में घेराबंदी अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपी से ₹12,800 कीमत मूल्य का 128 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त*
● *अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्र. CG22 AH 6543 भी किया गया जप्त*
● *किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान*
*पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना "समाधान सेल" प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की *जानकारी "समाधान सेल" हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती* है। "समाधान सेल" के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी तारतम्य में *आज दिनांक 16.04.2026 को "समाधान सेल" में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा रिसदा रोड बलौदाबाजार में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹12,800 कीमत मूल्य का 128 पाव देशी मसाला शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्र. CG22 AH 6543 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।
आरोपी- संदीप सोनवानी उम्र 19 साल निवासी ग्राम रिसदा थाना सिटी कोतवाली













0 टिप्पणियाँ