( गिधपुरी)छात्रवास समिति बलौदा बाजार के कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश साहू की नियुक्ति होने पर क्षेत्रवासियों और समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

अपनी नियुक्ति पर कमलेश साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य बिना किसी स्वार्थ के छात्रवास समिति को प्रगति की राह पर ले जाना और छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करना है।"

इस अवसर पर वीरू साहू ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "युवा साथी का छात्रवास समिति में आगमन सुखद है। आज के समय में समाज में युवाओं को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि युवा ही समाज के भविष्य की नींव हैं।"

कमलेश साहू के कोषाध्यक्ष बनने पर समाज के विभिन्न वर्गों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में छात्रवास की व्यवस्थाएं और सुदृढ़ होंगी। इस अवसर पर भूत पूर्व तहसील अध्यक्ष रोहित साहू मनोज साहू भवानीपुर परिक्षेत्र अध्यक्ष डोमन साहू उपाध्यक्ष रामकिशुन साहू भूत पूर्व उपाध्यक्ष शारदा साहू छात्रा वास समिति के भूत पूर्व महामंत्री कुशलेश साहू वीरू साहू सहित जनप्रतिनिधि ने बधाई एवम शुभकामनाएं दिए